अमेजिंग प्रयोग / Amazing Ideas
समय समय पर किसान हमसे अपने वे अनुभव साझा करते है जिनसे बिना कोई खर्च किये अथवा बहुत कम खर्च में अच्छे उत्पाद बनाना या तकनीक शामिल है | इन्ही सबको हमने सरल भाषा में लिख कर संयोजन का एक प्रयास किया है | अगर आपके पास भी कोई आइडिया है जो किसानो के लिए लाभदायक हो सकता है तो उसे हमें अवश्य भेजे जिससे और किसान भाई भी लाभ उठा सके | आपके भेजे विचार में आपका नाम सहित धन्यवाद किया जाएगा | अगर इस बारे में आपका कोई सुझाव है तो हमें Feedback में अवश्य लिखे|
बोरोन के बदले सुहागा प्रयोग करे 2019, August
बाजार में मिलने वाला बोरोन एक सफ़ेद पाउडर होता है जो लगभग 300 रूपये किलो मिलता है। परन्तु अगर बोरोन की जगह सुहागा (Borox) का प्रयोग करें तो यह केवल 80 रूपये किलो किसी भी पंसारी की दुकान पर मिल जाता है। इस प्रकार आप 75 % बचत कर सकते है।
जैविक यूरिया बनाये 2019, August
जैविक खेती में नाइट्रोजन की आपूर्ति बायो और जैविक उत्पादों द्वारा पूरा किया जाता है। जैविक खेती करने वाले किसान अधिकतर जैविक उत्पादों को अपने आप ही स्थानीय सामग्री से बनाकर उपयोग करते है। यहाँ पर हम आपको स्वयं नाइट्रोजन बनाने की एक विधि बताने जा रहे है
एन पी के 19 :19 :19 घर पर बनाये 2019, August
यह फार्मूला अमेजिंग किसान ग्रुप के एक सदस्य को एक कृषि विज्ञान केंद्र ने बताया था। अब वह न केवल इसको अपने घर पर ही बनाते है बल्कि पिछले कई वर्षो से इसे स्वयं प्रयोग कर रहे है। इन्होंने इसे जब ग्रुप में बताया तो मैंने भी यह घर पर बनाया और इसे निम्बू पर प्रयोग किया| अगर आप भी इसे इस विधि से घर पर तैयार करते है तो यह आपको बाजार से लगभग 75% सस्ता पड़ेगा।
नींबू पीले करने का उपाय 2019, August
नींबू के फल 3-4 महीनों में उपयोग के लायक हो जाते हैं। वैसे तो कागज़ी नींबू बारह महीने आते है परन्तु अप्रैल से जुलाई तक इसकी अधिक मांग होने के कारण अधिकतर किसान पेड़ो से हरे निम्बू तोड़कर पकाते है। क्योंकि बाजार में पीला नींबू अधिक पसंद किया जाता है इसलिए उसे पीला करने का घरेलू तरीका यहां बताया गया है।